Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player

आर्शज्योतिष में आपका स्वागत है



   
नूतन संवत्सर में महिलाओ का जादू बरकरार रहेगी
 
नूतन संवत् 2071 में प्लवंग संवत् मे राजा तथा मन्त्री दोनो पद चन्द्रमा को प्राप्त है आमतौर पर ग्रह शुभ तथा अशुभ दोनो प्रकार के फल करते है यह ग्रहों का विशेषाधिकार भी होता है शुभ ग्रह शुभ भाव मे शुभ फल अशुभ भाव मे अशुभ फल के जन्म दाता बनते है चन्द्र ग्रह शीतलता का प्रतीक माना जाता है मन मनोवृत्ति तथा अन्तहकरण का भी विचार चन्द्र ग्रह से किया जाता है संवेदन शीलता, कल्पना शक्ति ग्रहस्थ जीवन का सुख, सौन्दर्य आदि को चन्द्रग्रह की मजबूती के आधार पर विचार करते है चन्द्र ग्रह को राजा और मन्त्री का पद प्राप्त होने से जल सम्बन्धी काम काजो मे बेहतरी की ओर संकेत करते है अच्छी बारिश के संकेत प्राप्त होगंे सूर्य के साथ चन्द्र की युती के कारण महंगाई सीमारेखा पार करेगी और प्रशासनिक भृष्टाचार भी चरम सीमा पर रहेगा। वर्ष लग्न धनु के आधार पर चन्द्रमा अष्टमेष होकर केन्द्रगत है मंगल से दृष्ट भी है चतुर्थ भाव से नेतृत्व का विचार किया जाता है नेतृत्व भाव मे सूर्य तथा चन्द्रमा पूर्ण रुपेण पाप प्रभाव में है अतः यह समाज पर राजनीतिक मामलो मे गहरा असर डाल सकते है। चन्द्र ग्रह वर्षेश भी है अतः यह स्त्री शक्ति की पहचान बनाने मे सफल रहेगा। महिलाओ की स्थिति क्या होने वाली है इस सवाल का जवाब जानने के लिये हिन्दू नव वर्ष संवत् 2071 शकः 1936 के परिदृष्य मे सितारो के सितारे का आकलन करने पर निम्न तथ्य उभरकर सामने आते हैं।
 
 
 
सेनिया गांधी:- भारतीय राजनीति मे सोनिया गांधी तमाम समीकरणो को बदलने की क्षमता रखती है कर्क लग्न की प्रधानता होने के कारण, भावुकता, स्नेह, तथा बेहद उपजाऊ कल्पना शक्ति की जन्मदाता भी है।
 
 
 
राजनीति की दशा और दिशा को समझदारी के साथ निपटाने की क्षमता है, चुनैतियो का समाधान भी निकाल लेती हैं। मालब्य योग, गजकेसरी योग भी पाये जाते है सभी धर्मो के प्रति समर्पण की भावना है। सभी सामाजिक लोगों मे गहरी पैठ भी है चतुर्थ भाव मे स्वग्रही शुक्र महिलाओ को तथा स्त्री शक्ति को बेहतरी के साथ संगठित कर सकती है वर्तमान समय मे केतुकी महादशा मे शुक्र भी लाभेश और चतुर्थेस हो जाता है ग्रहस्थिति के आधार पर स्त्री शक्ति की केन्द्र विन्दु बनी रहेंगी।
 
 
 
 
मायावतीः-   विपक्ष पर बेहतरी के साथ पलटवार करने में माहिर मायावती जी के जन्मांक में केन्द्रत्रिकोण, बुधादित्य योग विद्यमान है यह योग किसी न किसी रुप मायावती जी के लिये संजीवनी का कार्य करते है कर्क लग्न होने के कारण चन्द्रमा का स्वामित्व है मौजूदा समय मे स्त्री शक्ति की बेहतरीन उदाहरण के रुप मे मान सकते है चन्द्रमा जन्मांक मे सप्तम भाव का अधिपति होकर सप्तम से लग्न को देख रहा है समाज में महिला शाक्ति का बृहद भंडार की स्वामिनी भी है साधारण शिक्षिका से केन्द्र तक की राजनीति मे मायावती जी सफल होती प्रतीत होती है वर्तमान समय मे विन्शोन्तरी महादशा मे बुध की महादशा चल रही है बुध की महादशा मे बुध का अन्तर 10.7.2015 तक है यह अन्तर दशा बुधादित्य योग होने के कारण स्त्री शक्ति के साथ अपने आप को जोडे़ रखने का बेहतरीन अहसास करायेगी।
 
 
 
 
 
 
 
डिम्पल यादव:- कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद डिम्पल यादव की गोचर लग्न कर्क है। चर एवं जलीय राशि होने के कारण संवेदन शीलता, भावुकता, बुद्धिमत्ता, कल्पना, शीलता, किसी भी विषय को अतिशीध्र समझ लेने वाले गुण भी प्रमुखता के साथ विद्यमान रहेगे। देश मे महिलाये के हितों के लिए डिम्पल मे बेहतरीन कार्य करने की क्षमता है। लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा रही डिम्पल की राजनैतिक समझ बेहतरीन है अब आगे भी उनकी राजनैतिक पारी जारी है महिलाओ के हित मे अधिक से अधिक कार्य कर सकती है चन्द्रमा के गुणो से युक्त स्वभाव सामाजिक जीवन मे बेहतरी की ओर संकेत हैं। बृहस्पति का राशि परिवर्तन उन्हे राजनीति मे नयी दिशा देने वाला सिद्ध होगा।
 
 
 
 
 
 
हेमा मालिनीः- ससक्त अभिनेत्री के रुप मे फिल्मी दुनिया मे पहचान बनाने वाली दक्षिण भारत की सफल अभिनेत्री हेमा मालिनी फिल्म जगत के साथ राजनीति मे भी अच्छा दखल रखती हैं। फिल्मो मे बेहतरीन भूमिका निभाने वाली ड्रीम गर्ल के रुप मे ख्यातिप्रद अब राजनीति मे ख्याति अर्जित करने का प्रयास कर रही है। स्त्री शक्ति को अपने साथ जोड़ने की बेहतरीन प्रतिभा है। चन्द्र ग्रह का स्वामित्व होने के कारण स्त्री पक्ष के साथ बेहतर सामन्जस्य स्थापित कर सकती है। केन्द्र त्रिकोण, कलानिधि आदि योगों के चलते सामाजिक जीवन मे बेहतरीन कार्य करेंगी। वर्तमान समय मे सूर्य की महादशा मे शनि का अन्तर चल रहा है। यह अन्तर 21.04.2014 से प्रारम्भ होकर 03.04.2015 तक है। यह दशा तथा अन्तर दशा सामाजिक क्षेत्र मे विशेष सुख्याति अर्जित करने की बेहतरीन दिशा निर्धारित करेगी।
 
 
 
 
 
 

पं0 आनन्द अवस्थी : पटेल नगर कालोनी बछरावां,

रायबरेली डी-79, साउथ सिटी, लखनऊ, लखनऊ एम0बी0 नं0- 9450460208

   Website-www.aarshjyotish.in, E-mail : panditanandawasthi@aarshjyotish.in

     
Posted Comments