Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player

आर्शज्योतिष में आपका स्वागत है



   
नारी शक्ति की केन्द्र बिन्दु हैं सोनिया गाँधी जन्म दिन पर विशेष - 9 दिसम्बर
 
भारतीय राजनीति की ताकतवर स्तम्भ के रुप में स्थापित  जन्मांक 09.12.1946 त्युरिन इटली सोनिया गाँधी नारी शक्ति की केन्द्र बिन्दु बन चुकी है जहाँ जहाँ नारी शक्ति की आवश्यकता होती है। वहाँ सोनिया
गाँधी किसी न किसी रुप में विद्यमान रहती हैं। बदलती स्थितियो की पहचान करने मे सक्षम हैं। कल्पनायें भी दूर दृष्टि की ओर इशारा करती है। साहसिक निर्णय लेने मे भी हिचक नहीं रहती है। कलात्मक योग्यता भी ग्रह स्थितियों की देन प्रतीत होती है। भावुकतापूर्ण निर्णय भी कभी-कभी संकट का कारण बनते हैं। जन्मांक मे चन्द्रमा का स्वामित्व होने के कारण बदलते परिवेश की पहचान   गोचर  09.12.2014 बेहतरी के साथ  करती है। परिस्थितियों से समझौता करने मे माहिर है सानिया गाँधी के जन्मांक का आकलन करने पर कुछ विशेष तथ्य उभरकर सामने आते हैं पुस्तक बृहत्पारासर होराशास्त्रम के श्लोक के अनुसार-
 
सुखी कांतवपुः श्रेष्ठः सुलोचनो भृगोःसुतः।।
काव्यकर्ता कफाधिक्यः निलात्मा वक्रमूर्धजः।।
 
सोनिया जी के जन्मांक तथा नवमांश मे शुक्रजी बेहद ताकतवर स्थिति मे होकर प्रबल राजयोग कारक है। सुखी, सुन्दर, श्रेष्ठ, सुलोचन, कफ, वात प्रकृति जैसे गुण भी देने वाले हैं। यही कुख्य वजह है कि नारी शक्ति का झुकाव स्वतः हो जाता है।
 
 
कर्मेश, धनेश का त्रिकोण मे होने से बेहद ताकतवर स्थितियों का निर्माण होता है। नवमांश को भी देखा जाय तो स्वग्रही शुक्र दसमेश होकर पंचम स्थान मे है। चन्द्र कुन्डली मे भी बेहद ताकतवर स्थिति मे स्वग्रही शुक्र, बृहस्पति के साथ है। यह संतान पक्ष की उत्तमता की ओर संकेत करते है। यही वजह है कि सोनिया जी किसी न किसी रुप मे संतान पक्ष के लिये चिन्तित रहती है। सितारो की माने तो वर्तमान समय शनि ग्रह भी सोनिया को बेहद प्रभावित कर रहा है।
 
 
आने वाला समय- आने वाला कल को देखा जाय तो वर्तमान समय मे केतु की महादशा   17.10.2019 तक है। शनि की अन्तरदशा भी 16 नवम्बर 2018 तक है। केतु की दशा      13.11.2012  से प्रारम्भ होकर 13.11.2019 तक है। शनि की अन्तरदशा भी 16 नवम्बर 2018 तक है उपरान्त केतु की दशा मे बुध का अन्तर चलेगा। बुध की अन्तर दशा लाभ मार्ग की ओर अग्रसर रहेगी। सोनिया जी आंशिक जनाधार बड़ाने मे सफल होंगी। 13.11.2019 के उपरान्त शुक्र महादशा मे शुक्र का अन्तर प्रारम्भ हो जायेगा। यह अन्तरदशा 13 मार्च 2023 तक चलेगी। शुक्र सोनिया जी जन्मांक मे प्रबल राजयोग कारक है। शुक्र की दशा का प्रारम्भ होते ही सोनिया जी जनाधार वृद्धि मे सफल होती दिखाई देंगी। ऐसा ज्योतिषीय मत है।
 

पं0 आनन्द अवस्थी : पटेल नगर कालोनी बछरावां,

रायबरेली डी-79, साउथ सिटी, लखनऊ, लखनऊ एम0बी0 नं0- 9450460208

   Website-www.aarshjyotish.in, E-mail : panditanandawasthi@aarshjyotish.in

     
Posted Comments