Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player

आर्शज्योतिष में आपका स्वागत है



   
सियासत व सहित्य हृदय नारायण दीक्षित का समन्वय
 
उत्तर प्रदेश के विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित विचारक के रूप में प्रतिष्ठित है। प्रायः इस स्तर के विद्वान जमीनी राजनीति में उतरने से बचते है। अध्ययन, लेखन और सक्रिय राजनीति के बीच समन्वय बनाना आसान नहीं होता। दोनो की प्रकृति अलग है। दोनो के लिए अलग-अलग भरपूर समय की अवश्यकता होती है। यह माना जाता है कि एक पर समय लगाओ तो दूसरे की उपेक्षा होती है। हृदय नारायण दीक्षित का लेखन सामान्य नहीं होता। आलोचना की पद्धति को उन्होंने अपनाया है। इसमें गहन अध्ययन व भौतिक चिन्तन की आवश्यकता होती है। तभी संबंधित विषय की आलोचानात्मक समीक्षा हो सकती है। शायद यही कारण था कि उनके छोटे व अति साधारण घर में बैठने के लिए कम किताबों की अलमारियों के लिए जगह ज्यादा थी। इस ढंग का लेखन उसके साथ ग्रामीण क्षेत्र की चुनावी राजनीति दोनों के साथ ग्रामीण न्याय किसी में कोई कमीं नहीं छोड़ी। कहा जा सकता है कि वह राजनीति छोड़ देते तो समाजसेवा के क्षेत्र का नुकसान होता, लेखन छोड़ देते तो सहित्य जगत का नुकसान होता। उन्होंने दोनो क्षेत्रों मंे मिसाल कायम की उनकी राजनीति और उनके लेखन से खासतौर पर नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। एक व्यक्तित्व में प्रायः दो विपरीत ध्रुव इस तरह समाहित नहीं होते। अक्सर उनके साथ वेद आदि प्राचीन ग्रन्थों पर सारगर्भित चर्चा होती थी, तभी किसी का फोन आता था, फलां थाने का दरोगा परेशान कर रहा है। दीक्षित जी उस थाने को फोन मिलाते। फिर जिस अन्दाज में बात करते थे, लगता ही नहीं थ यह व्यक्ति अभी वेद पर धारा प्रवाह बोल रहा था। दरोगा या किसी अन्य अधिकारी से बातचीत के समय रूप बदल जाता था। तब उनके मन-मष्तिस्क में वह वंचित, कमजोर गरीब होता था, जो अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।
 
जब तक उसे न्याय ना दिला लें, वह बेचैन रहते थे दोनों भूमिकाओं में उन्होंने अपनी अधिकतम क्षमता से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गीता का यही संदेश वह दोहराते हैं। कर्म कौशल पर विश्वास रखते है। गीता पर उत्कृष्ठ पुस्तक का लेखन भी किया है। कर्तव्यों के प्रति लापरवाह अधिकारियों से संवाद में भले ही शब्द ज्यादा हो जाऐ, वाक्य बड़े हो जाऐ। लेकिन लेखन में उन्होंने शब्दो का अनुशासन सदैव बनाए रखा। उनके छोटे वाक्य प्रभावशाली होते है।
 
 राजनेता और उच्चकोटि क ेलेखन की यह छवि उन्होंने स्वयं अपनी साधना से बनाई है। बहुत गरीबी देखी। बचपन में अपने पिता को परिवार के जीवन यापन हेतु भटकते देखा। बालक हृदय नारायण उनका हांथ बटाते थे। भविष्य अनिश्चित था। उस स्थिति में बहुत अच्छे भविष्य की कल्पना करना भी संभव नहीं होता। किताब खरीदने तक के पैसे जुटाना मुश्किल था। संघर्षो से पीछे नहीं हटे। अर्थशास्त्र में एम.ए. किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संपर्क में आए तो राष्ट्रवादव निःस्वार्थ समाजसेवा की प्रेरणा मिली। आर्थिक स्थिति कमजोर थी। जनसहयोग मिला, तो पुरवा विधानसभा से चनाव लड़ गए। गरीबो, वंचितो के लिए संघर्ष करने का लाभ मिला। वह चुनाव जीत गए। यह चुनाव पुरवा के गरीबों, वंचितों के समर्थन से जीते थे। अन्यथा वह जिस अतिसाधारण परिवार से थे, उसमें कोई विधानसभा पहुंचने की कल्पना भी नहीं कर सकता था। विधायक बनने के बाद उनके सामने दो विकल्प थे। एक यह कि अपने घर-परिवार की आर्थिक दशा सुधार लें, दूसरा यह कि उन गरीबो के प्रति न्याय करें, जिन्होंने उनको यहां तक पहुंचाया है। पहले विकल्प पर उन्होंने विचार तक नहीं किया। इससे सबंधित एक दिलचस्प किस्सा वह सुनाते है। विधायक बनने के बाद वह अपने लउआ स्थित घर पहुंचे थे। अंधेरा हो रहा था। कुछ प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे। कच्चा मकान, टूटी कुर्सियां, किसी तरह उनको बैठाया गया। लालटेन का इंतजाम किया गया। तब एक-दूसरे का चेहरा दिखाई दिया। पड़ोसियो के यहां कप-प्लेट लेकर चाय का इंतजाम हुआ। मुलाकात के बाद अधिकारी चले गए। हृदयनारायण ने अपने पिता से कहा किव ह ईमानदारी से जनसेवा करना चाहते है। घर को महल बना देने, कोट, परमिट, ठेकेदारी, पेट्रोल पम्प आदि की उनकी इच्छा नहीं  है। उनके पिता ने सहमति प्रदान की। कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया। इसके बाद जो साधारण खेती थी, उसे देखने व परिवार के जीवन यापन की जिम्मेंदारी उनके पिता ने संभाली। हृदय नारायण ने निस्वार्थ जनसेवा को जो संकल्प लिया, उससे कभी विचलित नहीं हुए, कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज भी वह महंगे फल नहीं खाते। कहते है कि बचपन में कभी अंगूर या ड्राईफ्रूट देखने को नहीं मिले। इसलिए आज वह मानते है कि उनके मंहगे फल, मेवा खाने का अधिकार नहीं है। सूखी सब्जी में पानी मिलाकर रसेदार बना लेना उन्हे आज भी पसन्द है। विधानसभा में निर्धारित समय पर पहुंचने के अपने नियम का वह कड़ाई से पालन करते है। कार्य में कोई अवकाश नहीं लेते। विधायक बने तो विधायी प्रक्रिया, कार्यवाही नियमावली, संविधान आदि का प्रभावित है। ब्रिटिश सहित अनेक देशों के संविधान व शासन प्रणाली का गहन अध्ययन किया। इसी के साथ जमीनी-राजनीति में भी सक्रियता बनाए रखी। दूसरी ओर अध्ययन व लेखन के प्रति भी वैसी ही सक्रियता व ईमानदारी पर अमल किया। यही कारण है कि विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु उनके नाम पर ऐसी सहमति बनी। सभी पार्टियों के सदस्यों ने उनकी स्वर में प्रशंसा की। राजनीति में इस प्रकार के सुयोग्य व्यक्तियो की संख्या बढ़नी चाहिए। तभी विश्वास के संकट को समाप्त किया जा सकेगा।
 
 
 
डा0 दिलीप अगिनहोत्री
 
लेखक का पता- 3151,
विशाल खण्ड, गोमती नगर
लखनऊ - 226010
मो. 9450126141
 
 
डा0 दिलीप अगिनहोत्री विद्यांत हिन्दू डिग्री कालेज में राजनीति शास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है|
     
Posted Comments